
छत्तीसगढ़
Trending
CG Breaking News : छत्तीसगढ़ पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, बलाैदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद आराेपियाें से की मुलाकात
रायपुर। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद आज बुधवार काे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। चंद्रशेखर आजाद प्रदेश के बलौदाबाजार कलेक्टोरेट आगजनी हिंसा मामले में रायपुर केंद्रीय जेल में बंद आरोपितों से मुलाकात की। चंद्रशेखर आजाद इस मामले पर आगामी 20 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास घेरने का ऐलान किया है।

रायपुर जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने पत्रकाराें से चर्चा में कहा कि पुलिस ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए सतनामी समाज के लोगों को जेल में बंद कर दिया है। अगर उन्होंने कुछ नहीं किया है तो उनके साथ न्याय होगा। उन्हाेंने कहा कि अगर सरकार और पुलिस कुछ नहीं करती तो कोर्ट के पास जाया जाता है, लेकिन कोर्ट भी इस पर कुछ नहीं कर रही है। महिलाओं को जेल नहीं भेज पाए, तो उन्हें पीट कर अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि जांच आयोग की रिपोर्ट जब सामने आएगी, तो सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। चंद्रशेखर आजाद इस मामले पर आगामी 20 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास घेरने का ऐलान किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

