
रायपुरा ओवर हेडटैंक की शील्ट सफाई सुबह की नियमित जल आपूर्ति पश्चात की गई
24 जनवरी को सुबह की जलापूर्ति पश्चात सरोना ओवर हेडटैंक की शील्ट की हाेगी सफाई , संध्याकालीन जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
रायपुर । आज निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नगर निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा रायपुरा के 2500 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की शील्ट सफाई का कार्य करवाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुरा ओवर हेडटैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति के पश्चात शील्ट सफाई के साथ – साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग का कार्य किया गया है। इस कार्य के लिए एजेंसी सतगुरु को ओवर हेड टैंक की शील्ट सफाई हेतु नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है। रायपुरा ओवर हेड टैंक में शील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 2 बजे तक पूर्ण कर लिया गया।

इस कारण से आज संध्याकालीन जलापूर्ति सम्बंधित रायपुरा ओवर हेड टैंक में आंशिक प्रभावित रही। दिनांक 24 जनवरी 2025:शुक्रवार को सरोना ओवर हेड टैंक में शील्ट सफाई का कार्य नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से करवाया जायेगा. शील्ट सफाई कार्य के चलते 24 जनवरी 2025 को सरोना ओवर हेडटैंक से संध्याकालीन जलापूर्ति आंशिक प्रभावित रहेगी। रायपुर शहर की अन्य ओवर हेड टंकियों से जलप्रदाय व्यवस्था यथावत रहेगी।


