RADA
छत्तीसगढ़
Trending

मार्गो को अतिक्रमण मुक्त के साथ, असामाजिक गतिविधियों पर लगेगा कारगर अंकुश

रायपुर – आज से रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम और जिला पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग द्वारा संयुक्त अभियान राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के मार्गो में जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने, शिक्षण संस्थाओं के पास नशे के सामानों का विक्रय किये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने एवं कतिपय असामाजिक गतिविधियों पर नगर हित में नियमानुकूल कड़ाई के साथ कारगर अंकुश लगाने को दृष्टिगत रखकर अभियान प्रारम्भ हो गया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज अभियान नगर निगम रायपुर के नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, डीएसपी श्री सतीश ठाकुर, सहायक अभियंता नगर निवेश विभाग श्री आशुतोष सिंह की उपस्थिति में चलाया गया. राजधानी शहर में मालवीय मार्ग, बैजनाथपारा, एवरग्रीन चौक, गोलबाजार purani बस्ती Sunder nagar Lakhe nagar BSUP मकान आदि के बाजार क्षेत्रों के मुख्य मार्गो को अभियान चलाकर नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम ने रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग के सहयोग से अतिक्रमण से मुक्त करवाया है साथ ही लगभग 60-70 स्थानों से सामान जप्त किया गया टीम प्रहरी का लोकहितकारी अभियान आगे भी सतत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने जारी रहेगा. यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से विगत दिनांक 20 जनवरी 2025 को राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में टीम प्रहरी अभियान चलाये जाने हेतु वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से टीम प्रहरी अभियान का विधिवत शुभारम्भ किया गया था.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका