छत्तीसगढ़
Trending

CG Breaking News: पटवारियों ने स्थगित किया हड़ताल 

रायपुर। ऑनलाइन कामों से आ रही परेशानियों को लेकर पिछले 15 दिसंबर से जारी प्रदेशभर के पटवारियों की हड़ताल आज शुक्रवार काे समाप्त हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी बीआरएम हादसे पर हड़कंप, प्लांट में उठी शराबबंदी की आवाज

राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ ने आज पत्र जारी कर ऑनलाईन कार्य के बहिष्कार काे स्थगित करने की घाेषणा की है। साथ ही राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव पत्र लिखकर इसकी सूचना दी है ।

ये खबर भी पढ़ें: एनपीएस और ओपीएस को लेकर छत्तीसगढ़ के विभागों में हलचल, मत कीजिए ये गलती

वहीं इस मामले में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि पटवारियों से चर्चा जारी थी। आम जनता के हित में उचित निर्णय लिया है। अब प्रदेश में राजस्व संबंधित कामों में तेजी आएगी।

ये खबर भी पढ़ें: 265 जोड़े बंधे शादी के बंधन में, गिफ्ट मिला चांदनी का मंगलसूत्र, बीछिया, कपड़े, सूटकेश और घड़ी

संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप ने कहा कि, आचार संहिता और आम जनता की परेशानियाें काे देखते हुए ऑनलाइन कामाें के बहिष्कार काे स्थगित किया जा रहा है। हड़ताल खत्म हाेने से राजस्व विभाग के लंबित कार्याें में तेजी आएगी।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी करा रहा आईटीआई भवन निर्माण कार्य, ईडी ने किया भूमिपूजन

उल्लेखनीय है कि शासन से आवश्यक संसाधन की मांग करते हुए पटवारी बीते 9 दिसंबर से काली पट्टी लगाकर काम कर रहे थे। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर 15 दिसंबर से सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्यों और ट्रेनिंग का बहिष्कार किया था। वहीं 16 दिसंबर से प्रदेशभर के पटवारी सभी वाट्सएप ग्रुप का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर बैठे थे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के सभी ठेका श्रमिकों को मिले ऑनलाइन आईडी नंबर, रुकेगा फर्जीवाड़ा और शोषण

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: RAKS का तीखा हमला, कर्मचारियों पर प्रबंधन का चुभता है नजरिया

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper