RADA
अपराध

CG CRIME NEWS: 3 करोड़ 80 लाख का नकली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भारी मात्रा में नकली नोट पुलिस ने बरामद किया है. सरायपाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नकली नोटों के लाखों के जखीरा के साथ एक आरोपी को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीन करोड़ 80 लाख का नकली नोट बरामद किया है।
मुखबिर के सूचना पर सरायपाली पुलिस ने चेकिंग पॉइंट लगाकर नकली नोटों से भरा पिकअप वाहन को जब्त किया. साड़ी के आड़ में छुपाकर तीन करोड़ 80 लाख नकली नोटों को पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 ए 4670 में भरकर एक युवक सारंगढ़ से रायपुर की ओर ले जा रहा था. पुलिस ने पिकअप में भारी मात्रा में नकली नोट बरामद किया है. सभी नकली नोट पांच-पांच सौ के हैं. आरोपी की पहचान अरुण सिदार (18) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि जांच के बाद और भी तथ्य सामने आ सकते हैं. आरोपियों की संख्या और भी बढ़ सकती है. महासमुंद पुलिस अधीक्षक इस मामले में जल्द खुलासा करेंगे. इसको लेकर सरायपाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका