RADA
छत्तीसगढ़
Trending

नगर निगम मुख्यालय पहुंचे 15 नवप्रशिक्षु आईएएस अधिकारीगण

रायपुर । आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर 15 नवप्रशिक्षु आईएएस अधिकारीगण रायपुर नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन पहुंचे एवं नगर निगम आयुक्त और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक  अबिनाश मिश्रा से मिलकर राजधानी शहर रायपुर में नगर निगम सहित स्मार्ट सिटी द्वारा केन्द्र सरकार एवं राज्य शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं के रायपुर जिला प्रशासन के निर्दशन में 24 गुना 7 संचालित युवाओं के लिए कल्याणकारी जनप्रिय नालंदा लाईबे्ररी परिसर एवं तक्षशिला लाईब्रेरी के संचालन के संबंध में स्मार्ट सिटी अधिकारियों द्वारा दिये गये पावर पाइंट प्रेजेंटेशन को नगर निगम मुख्यालय के तृतीय तल सभाकक्ष में देखा।
राजधानी शहर रायपुर सहित छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं के मध्य प्रतियोगी परीक्षाओं की सफलता को लेकर जगप्रसिद्ध लाईबे्ररी नालंदा एवं तक्ष षिला परिसर के प्रषासनिक तौर पर कुषल संचालन से संबंधित प्रेजेंटेषन को देखकर सभी नवप्रषिक्षु आईएएस अधिकारीगण प्रसन्न हुए। नवप्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से आमजनों के मध्य संचालित विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं को लेकर नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी एमडी  अबिनाश मिश्रा से चर्चा की । इस संबंध में नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी एमडी के निर्देश पर नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने लोककल्याणकारी योजनाओं के राजधानी शहर रायपुर में सफाई क्रियान्वयन की जानकारी नवप्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को दी ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका