
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इनकम टैक्स विभाग ने ने छापा मारा है। शहर के इतवारी बाजार स्थित सेठिया ज्वेलर्स की दुकान पर अफसर दस्तावेजों की जांच कर रहे। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद छानबीन की जा रही है। इस कार्रवाई में धमतरी और रायपुर की टीम शामिल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आज मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे रायपुर पासिंग की चार गाड़ियां सेठिया ज्वेलर्स में पहुंची, जिसमें 12 से अधिक अधिकारी थे। धमतरी इनकम टैक्स ऑफिस से भी अधिकारी साथ हैं। कुछ अधिकारी नीचे ज्वेलरी शॉप में और कुछ ऊपर निवास में छानबीन कर रहे। एक गाड़ी मैत्री विहार कॉलोनी स्थित उनके निवास पर पहुंची, जहां से संचालक को वाहन में बिठाकर दुकान लाया। बताया जा रहा है कि जांच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। इस संबंध में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

