RADA
छत्तीसगढ़

जनता भाजपा के अटल विश्वास पत्र पर करेगी भरोसा, कांग्रेस के झूठे घोषणा पत्र के झांसे में नहीं आएगी : उप मुख्यमंत्री साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में कहा कि, कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा होता है, ये झूठे सपने दिखाते हैं। ये जनता को धोखा देने के लिए घोषणा पत्र लाती है। विधानसभा चुनाव 2018 में इन्होंने 36 वादे किए थे, जिसमें से एक भी वादे पूरे नहीं किए और जनता जनार्दन ने इसका बदला ले लिया। अब नगरीय निकाय चुनाव में भी सबक सिखाएगी। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस देश और राज्य के हितों के विपरीत कार्य करती है, इसलिए जनता इससे दूर जा चुकी है।
उप मुख्यमंत्री साव ने गरीबों को पट्टा देने की योजना पर कहा कि, कांग्रेस झूठ बोलना बंद करें। सरकार कानून में परिवर्तन करके नजूल भूमि के पट्टाधारक को भू- स्वामित्व का अधिकार देगी। वहीं निकायों में समेकित कर और बिजली बिल पटाने वालों को प्रधानमंत्री आवास देने की योजना बनाई है। हमने अटल विश्वास पत्र में गरीबों को पीएम आवास देने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री ने हर गरीब को पक्का मकान दिलाने की योजना बनाई है। हमारी सरकार गांव और शहरों में प्रत्येक गरीब को पीएम आवास देने के लिए संकल्पित है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस पर श्री साव ने कहा कि, दिल्ली में परिवर्तन की लहर है, आप दा की सरकार जाने वाली है। जनता आखिरी किल ठोकने वाली है। दिल्ली में कमल खिलेगा, डबल इंजन की सरकार बनेगी।दिल्ली तेज गति से आगे बढ़ेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका