अपराध
Trending

साइबर ठगी करने वाले रायपुर से 13 ब्रोकर गिरफ्तार , अब तक 85 हिरासत में

रायपुर । रायपुर रेंज साइबर सेल ने बुधवार को साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपी साइबर ठगी के लिए बैंक अकाउंट खुलवाने और खातों को ऑपरेट करने के लिए एजेंट और ब्रोकर का काम करते थे। इन आरोपियों के खिलाफ राजधानी के सिविल लाइन थाने में केस दर्ज है, जिसमें आगे की कार्रवाई की जा रही है।

साइबर ठगी के केस में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ किया गया, जिसके बाद पुलिस ने बुधवार की सुबह 10 जगह पर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने इस दौरान 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बैंक खातों को खुद ऑपरेट करते थे और ठगी की रकम को इधर-उधर करते थे. इन 13 आरोपियों में 12 आरोपी रायपुर जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी बिलासपुर जिले का निवासी है।
मामले में रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि साइबर क्राइम पोर्टल में रिपोर्टेड म्युचुअल बैंक अकाउंट की जांच की गई। इसके बाद म्युचुअल अकाउंट खोलने में खाताधारक, ब्रोकर, एजेंट, बैंक अधिकारी, सिम सप्लायर सभी के खिलाफ रायपुर रेंज साइबर थाना की टीम ने कार्रवाई की है। इसके पहले रायपुर रेंज साइबर सेल की ओर से 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया था ।

ऑपरेशन साइबर शील्ड से मिली सफलता : ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर में साइबर सेल ने यह कार्रवाई की है. रायपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किए गए 13 आरोपियों को मिलाकर अब तक गिरोह के 85 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी बिलासपुर और रायपुर जिले के हैं. आरोपियों के खिलाफ राजधानी के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया था.

इन लोगों को किया गिरफ्तार : रायपुर जिले के रहने वाले आरोपियों में अजय सोनी उर्फ अज्जू सोनी, राहुल वर्मा, पारुल वर्मा, नीलकंठ साहू, शुभम शर्मा, वीरेंद्र पटेल, हरमीत सिंह मक्कड़, राजेश निषाद, रिजवान खान, साकेत सिंह ठाकुर, संदीप साहू, अमित देवांगन शामिल हैं. वहीं, बिलासपुर का आरोपी विजय टेकचंदानी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper