मध्यप्रदेश
Trending

वायुसेना का फाइटर प्लेन क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित, वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

 शिवपुरी । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार को भारतीय वायुसेना का एक फाइटर प्लेन मिराज-2000 क्रैश हो गया है। आसमान में उड़ते हुए फाइटर प्लेन अचानक खेत में गिरा और उसमें आग लग गई। प्लेन में दो पायलट थे। हादसे से पहले दोनों पायलटों ने खुद को इजेक्ट कर लिया था। दोनों ही सुरक्षित हैं। यह ट्विन सीटर मिराज-2000 था। घटना की जानकारी मिलते ही वायुसेना की टीम हेलिकॉप्टर से मौके पर पहुंची और दोनों पायलटों को ग्वालियर लेकर रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि तीन फाइटर प्लेन ने ग्वालियर से नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। इनमें से दो प्लेन सुरक्षित लौट गए, जबकि एक क्रैश हो गया। वायुसेना ने हादसे की शुरुआती वजह सिस्टम में खराबी बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : यामाहा RX100 जिसे 2025 के लिए किया रीबिल्ड

ये खबर भी पढ़ें : महिलाओं के ऑफिस वियर के लिए स्मार्ट विकल्प।

शिवपुरी जिले के नरवर तहसील अंतर्गत ग्राम बहरेटा सानी में आज दोपहर बाद 2.40 बजे वायुसेना का एक फाइटर प्लेन मिराज-2000 क्रैश होकर किसानों के खेत में जा गिरा और उसमें आग लग गई, जिससे प्लेन जलकर खाक हो गया है। धुआं दिखते ही गांव के लोग मौके की तरफ भागने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, प्लेन में सवार दोनों पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घटना के बाद घायल पायलट की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह मोबाइल पर किसी से बात करते दिख रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : 2025 होंडा एक्टिवा भारत में 80,950 रुपये में लॉन्च

करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि फाइटर प्लेन में दो पायलट थे। हादसे से पहले दोनों पायलटों ने खुद को इजेक्ट कर लिया था। दोनों ही सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी पर एयरफोर्स की टीम हेलिकॉप्टर से मौके पर पहुंची और दोनों पायलटों को ग्वालियर लेकर रवाना हो गई।

ये खबर भी पढ़ें : CG Breaking News: पांचवीं -आठवीं परीक्षा की समय सारिणी जारी, देखें पूरा शेड्यूल

ये खबर भी पढ़ें : निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र, जानें क्या कुछ है इसमें ख़ास

एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया कि करीब ढाई बजे ग्रामीणों ने प्लेन क्रैश की सूचना दी। ग्वालियर एयरफोर्स का प्लेन है, जिसमें दो पायलट हैं, दोनों को मामूली चोटें हैं। हादसे में किसी ग्रामीण को चोट नहीं पहुंची है। घायल पायलटों को हेलिकॉप्टर से ग्वालियर ले जाया गया है। विमान के पायलट ने हादसे के बाद मोबाइल फोन के जरिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जोशी, जाधव बोल रहा हूं…।

ये खबर भी पढ़ें : Budget 2025: बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बड़े ऐलान , पढ़े संपूर्ण बजट की प्रमुख बातें

वेस्ट में मैं इजेक्ट हुआ हूं। जहां पर एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है, मैं वहां पर हूं, आसानी से देख सकते हो। मेरे साथ भोला सर थे। प्लीज जल्दी से मदद भेजो। पायलट जाधव ने अपनी लोकेशन बताई। उन्होंने कहा कि एयरक्राफ्ट जल रहा है, ऊपर से दिख जाएगा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को चुप रहने को भी कहा।

ये खबर भी पढ़ें : सोने की कीमत में तेजी जारी, चांदी में मामूली गिरावट

भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय वायुसेना का एक मिराज 2000 विमान आज एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी के कारण शिवपुरी (ग्वालियर) के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : गूगल का अफोर्डेबल स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper