छत्तीसगढ़
Trending

निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा और डॉक्टर दिव्या चन्द्रवंशी निगम जोन 9 के सभी मतदान केन्द्रोँ में व्यवस्थाओं को देखा

रायपुर। आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा और डॉक्टर दिव्या चन्द्रवंशी रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत दलदल सिवनी, मोवा, विजय नगर, लाभाण्डी स्कूल सहित सभी बड़े मतदान केन्द्रोँ की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन नगर निगम जोन 9 के उप अभियंता  अतुल बंसल,  रूचि साहू की उपस्थिति में किया और सभी आवश्यक मूलभूत सुविधायें छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग और रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के दिशा – निर्देश अनुरूप सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ तत्काल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने निगम जोन 3 क्षेत्र के अंतर्गत सरदार प्रीतम सिंह सैनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला श्याम नगर, जे आर नायडू स्कूल, सचदेवा स्कूल मतदान केन्द्र सहित अन्य मतदान केन्द्रोँ की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. इसी प्रकार निगम जोन 10 के तहत पुरैना स्कूल सहित अन्य मतदान केन्द्रोँ का अवलोकन करते हुए उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा एवं डॉक्टर दिव्या चन्द्रवंशी ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग और रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ( स्थानीय निर्वाचन ) के दिशा – निर्देश अनुसार सभी मतदान केन्द्रोँ में आवश्यकतानुसार छाया की व्यवस्था करवाने, रेम्प बनवाने, वाल राइटिंग करवाने, सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था शौचालय की सफाई व्यवस्था और सभी मतदान केन्द्रोँ के सम्पूर्ण परिसरों में स्वच्छता कायम करने का कार्य करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैँ.

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button