छत्तीसगढ़
Trending

CG Big Breaking :बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10-12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

बीजापुर । छ्त्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ चल रही है। एनकाउंटर में 10 से 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने की है, लेकिन नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

सुंदरराज पी ने बताया  कि, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। आज सुबह से ही रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है। नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है।

मामले में डीआईजी  कमलोचन कश्यप ने कहा कि, अभी जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बड़ा ऑपरेशन है। संख्या स्पष्ट नहीं बता सकते, लेकिन इतना है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button