छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव :  सुबह दस  बजे तक 15.29 प्रतिशत मतदान 

रायपुर । छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटर्स पहुंचने लगे हैं। प्रदेश के 10 ​निकायों में 10 बजे तक 15.29प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें रायपुर जिले में 10.31 प्रतिशत तक मतदान हुआ है।

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह 10 बजे तक राजनांदगांव में 14.99 प्रतिशत, डोंगरगढ़ में 16.33,डोंगरगांव में 17.79 ,छुरिया – 30.05,लाल बहादुर नगर- 31.93,बेमेतरा में कुल 15.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। रायगढ़ जिला में 11.53 प्रतिशत मतदान हुआ है।

रायगढ़ नगर निगम में 10.07,खरसिया में 12.12, पुसौर में 12.91प्रतिशत मतदान हुआ है। बालोद जिला में 13.2 5 प्रतिशत , अंबिकापुर में 9 .71 प्रतिशत तथा धमतरी जिले में 17. 30 प्रतिशत मतदान सुबह 10 बजे तक हुआ है । दुर्ग नगर निगम में सुबह 10 बजे तक 10.32 प्रतिशत तथा कांकेर में 17.31 प्रतिशत मतदान हुआ है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button