बिलासपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटर्स पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर से भाजपा मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।