छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2025: जीत के दावे के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डाला वोट

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी  है। इसी कड़ी में लोकतंत्र के महापर्व में  आम नागरिकों के साथ-साथ राज्य के वरिष्ठ नेता और मंत्री भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़  में मतदान किया।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने गृह नगर रायगढ़ में पत्नी संग मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता सुशासन और विकास की राजनीति के साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि रायगढ़ नगर निगम सहित सभी निकायों में भाजपा की जीत होगी। चौधरी ने कहा, “जनता ने एक साल में बदलाव और विकास देखा है, और निकाय चुनावों में भी भाजपा का कमल खिलेगा।”

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button