छत्तीसगढ़
Trending

CG Big Breaking : शराब घोटाला मामले में पूर्व महापाैर एजाज ढेबर ACB ऑफिस पहुंचे

रायपुर। एजाज ढेबर बुधवार को एसीबी दफ्तर पहुंचे, यहां उनसे शराब घोटाला मामले में पूछताछ की गई। इसी मामले में उनके के भाई अनवर रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद है। वहीं पूर्व मंत्री कवासी लखमा भी इस मामले में जेल में बंद है।

बीते 7 फरवरी को एजाज को एंटी करप्शन ब्यूरो ने नोटिस दिया था, मगर वह पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं इस वजह से पूछताछ में शामिल होने नहीं पहुंचे। हालांकि इस पूरे मामले में एजाज ने कहा है कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए यह नोटिस भेजा गया और पूछताछ के लिए बुलाया गया इससे पहले उनसे पूछताछ हो चुकी है छापा भी पड़ा था लेकिन कुछ नहीं निकला।

ED की जांच में पूर्व मंत्री कवासी लखमा भी फंसे
हाल ही में ईडी ने इस घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी गिरफ्तार किया था। ईडी के अनुसार, लखमा को हर महीने दो करोड़ रुपए का कमीशन दिया जाता था। छापेमारी के बाद कवासी लखमा को रिमांड पर लिया गया था और फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button