छत्तीसगढ़
Trending

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : रायपुर नगर पालिक निगम निर्वाचन की मतगणना 15 फरवरी को

सुबह 9 बजे से डाकमत पत्रों की गिनती होगी शुरू

104 मतगणना टेबल और पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए जाएंगे

रायपुर । नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत सेजबहार स्थित स्ट्राॅग रूम में मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी। इसके पश्चात साढ़े 9 बजे से ईवीएम मशीन से मतों की गणना होगी। 70 वार्डाें में हुए मतदान के लिए लगभग 15 राउंड में गिनती की जाएगी। इसके लिए 104 मतगणना टेबल लगाए गए है। साथ ही पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 10 टेबल सुनिश्चित की गई है।
उल्लेखनीय है कि स्ट्राॅंग रूम में सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था किए गए है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper