RADA
छत्तीसगढ़
Trending

प्रभारी अपर आयुक्त ने निगम में अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं पूछीं

सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नगरीय निकाय निर्वाचन मतगणना में दिये गये कार्य दायित्वों को अच्छी तरह निर्वहन करें

रायपुर । आज संध्या 5 बजे रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर निगम प्रभारी अपर आयुक्त कृष्णा खटीक ने उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा, संयुक्त संचालक वित्त दिनेश निर्मलकर, कार्यपालन अभियंता रधुमणी प्रधान, दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता  योगेश कडु की उपस्थिति में नगर निगम मुख्यालय भवन के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा । कर्मचारियों ने प्रभारी अपर आयुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया । प्रभारी अपर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम रायपुर कर्मचारियों की समस्याओं का नियमानुकुल समय पर निदान करने का कार्य कर रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


प्रभारी अपर आयुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये गये आदेशानुसार कार्यालयीन दिवस में निगम कार्यालय में कर्तव्य पर प्रातः 10 बजे के पूर्व उपस्थित होने एवं संध्या 5ः30 बजे के उपरांत ही कार्यालय छोडने का निर्देश दिया। अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार संबंधितों पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी । इसके साथ ही नियमानुसार दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने एवं कार में चलते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रभारी अपर आयुक्त ने दिये है। प्रभारी अपर आयुक्त ने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि राज्य निवार्चन आयोग एवं रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतगणना संबंधी कार्यो में दिये गये कार्यदायित्वो का पूरी तत्परता से निर्वहन करें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका