छत्तीसगढ़
Trending

उद्योग मंत्री देवांगन प्रयागराज कुम्भ सड़क हादसे के मृतकों के निवास पहुंकर दी श्रद्धांजलि,  सहायता राशि देने  घोषणा की 

कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र के कलमीडुग्गु, प्रगतिनगर के 10 लोगों की कुम्भ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में दुखद निधन के पश्चात रविवार की देर रात सभी के शव कोरबा लाये गए। सोमवार की सुबह नगर विधायक, वाणिज्य, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सभी शोकाकुल परिवार के निवास पर पहुंच कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतृप्त परिवार जनों से भेंट कर अपनी सवेंदना प्रकट की। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने अपने सवेक्छानुदान मद से सभी 10 मृतकों के परिवार जनों को 1-1 लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।
 चर्चा करते हुए  देवांगन ने कहा की यह हृदयविदारक घटना थीं। मृतकों में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता भी थे। श्री देवांगन ने कहा की सभी शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद के लिए प्रयास किए जायेंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper