छत्तीसगढ़
Trending

CG Big Breaking News : त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव : सुबह 11 बजे तक 27.68% मतदान , गांव में सरकार बनाने बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे मतदाता 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है।  आज 53 विकासखण्ड में मतदान हाे रही है।

सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। सरपंच, पंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों चुनने के मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।
वहीं चुनाव आयाेग ने सुबह 11 बजे तक के आंकड़ा जारी कर दिए है जिसमें औसत 27.68 प्रतिशत मतदान हाेने की जानकारी दी है।अभनपुर के मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाता मतदान करने सुबह से ही पहुंच हुए हैँ। मतदान काे लेकर युवा एवं बुजुर्गाें में काफी उत्साह देखा जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए बैलट पेपर का कलर जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला, सरपंच के लिए नीला और पंच के लिए सफ़ेद रखा गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 27 हज़ार 210 पंच, 3 हज़ार 605 सरपंच,911 जनपद सदस्य तथा 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हो रहा।
सबेरे 11:00 बजे तक हुए मतदान की जानकारी
पुरुष -27.32%
महिला -27.84%
औसत -27.68%

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper