RADA
छत्तीसगढ़
Trending

नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष अंजू जैन का निधन, नगर में शोक की लहर  

बलाैदाबाजार। नगर पालिका बलौदाबाजार की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का लंबी बीमारी के बाद बीती रात रायपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे वर्तमान में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की धर्मपत्नी थीं। दो दिन पहले ही भाजपा प्रत्याशी अशोक जैन के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नगर में जीत का जश्न मनाया गया था और भव्य विजय आभार रैली निकाली गई थी। वहीं अब अंजू जैन के निधन की खबर आते ही नगर में शोक की लहर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज साेमवार काे परिजनाें से मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिका चुनाव के पूर्व ही अचानक अंजु जैन की तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें रायपुर के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज जारी था। रविवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ी और देर रात उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज बलौदाबाजार लाया गया, जहां घर से दोपहर एक बजे अंतिम यात्रा निकलेगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका