छत्तीसगढ़
Trending

CG Breaking : छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: देर रात तक चली वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानाें में भाजपा समर्थित 109 प्रत्याशियाें ने लहराया जीत का परचम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर साेमवार काे पहले चरण के लिए मतदान हुआ। पंचायत चुनाव के पहले चरण में  53 ब्लॉकों में मतदान संपन्न हुआ। इसके लिए 9,873 मतदान केंद्र बनाए गए। नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं देर रात तक मतगणना चलती रही। कई जगह के परिणाम भी आए हैं।
  छत्तीसगढ़ चुनाव आयाेग द्वारा देर रात करीब 1:30 बजे पूरे प्रदेश के रुझान के अनुसार प्रथम चरण में कुल जिला पंचायत 162 के चुनाव हुए जिसमें  परिणाम  140 सीटों के प्राप्त हुए हैं जिसमें भाजपा समर्थित 109, कांग्रेस 24, निर्दलीय 6 व गोंगपा 1 सीट प्राप्त की है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper