छत्तीसगढ़
Trending

प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए : पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा

रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार के बाद पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए संगठन में तुरंत बदलाव की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को नहीं, हमारे मौजूदा संगठन को हार मिली है। दीपक बैज को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस संगठन में बदलाव बहुत जरूरी है। कांग्रेस संगठन में बदलाव बहुत जल्द होना जरूरी है।

रायपुर उत्तर से पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि, संगठन कमजोर रहा है। निर्दलीय लोगों को बिठाने में पार्टी विफल रही, पोलिंग पांच बजे समाप्त हुई, और 18 लोगों को प्रवेश दें दिया गया, किसके बोलने से प्रवेश किया गया? ये सभी चुनाव हारने का कारण हैं।

इसके साथ ही उन्होंने संगठन में तत्काल बदलाव की वकालत करते हुए कहा कि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को लेकर कहा कि न प्रदेश में पकड़ बना, न कुछ काम किया। दीपक बैज की कार्यप्रणाली से कोई खुश नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि, जो भी नए अध्यक्ष आएंगे, उनसे इस लिस्ट को निरस्त करने की माँग करेंगे। साथ ही उम्मीद जताई कि संगठन में खरीद-फरोख्त की जांच के लिए जो मैंने पत्र लिख है, उस पर जांच होगी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button