उत्तराखण्ड

कृषि सहायकों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात

देहरादून। जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यरत कृषि सहायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कृषि सहायकों को पिछले आठ महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री से मानदेय में वृद्धि करने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने कृषि सहायकों को उपनल कर्मचारियों की तरह वेतन, आकस्मिक मृत्यु पर जीवन बीमा योजना लागू करने, राज्य कर्मचारियों की तरह गोल्डन कार्ड सुविधा देने और सेवा में रहते हुए असमय निधन पर आश्रित को नौकरी देने की मांग की। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार कृषि सहायकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी और उनकी मांगों पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका