RADA
देश-विदेश

भाजपा नेताओं ने नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले रामलीला मैदान में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं पार्टी नेता तरुण चुघ मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे।
इस दौरान भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को भरपूर आशीर्वाद दिया है। पूरे देश में कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक हर जगह जनता प्रधानमंत्री पर विश्वास करती है। उनके शब्दों और काम पर जनता को भरोसा है। 20 फरवरी को एक ऐतिहासिक कार्यक्रम दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। दिल्ली का हर व्यक्ति इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित है।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ उनकी पूरी कैबिनेट, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ करीब एक लाख लोग इसमें शामिल होने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव में 70 सीटों में 48 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की। 22 पर आम आदमी पार्टी (आआपा) ने जीत दर्ज की, वही कांग्रेस के हाथ कुछ नहीं लगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका