RADA
छत्तीसगढ़
Trending

राजधानी में आवारा कुत्ताें का आतंक , छह वर्ष के मासूम को तीन कुत्तों ने बुरी तरह से काटा, हालत गंभीर

रायपुर । राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। शहर के हर गली मोहल्ले में आवारा कुत्ते लोगों पर झपटते दिख जायेंगे। बावजूद इसके नगर निगम करवाई को लेकर उदासीन है। वहीं एक ताजा मामले में मंगलवार की देर शाम रायपुर के दलदल सिवनी के आर्मी चौक के पास छह वर्ष के मासूम बासु कश्यप को तीन आवारा कुत्तों ने 10 मिनट तक नोच-नोच कर काटा, जिसके चलते उसके सिर में बड़े जख्म के साथ शरीर में करीब 200 से अधिक छेद हुए हैं। बुरी तरह से घायल बच्चे का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर शाम काे बच्चे आर्मी चौक पर खेल रहे थे, तभी आवारों कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। तीन आवारा कुत्ते दस मिनट तक बच्चे को नोचते रहे। जिसे देखकर दूसरे बच्चे रोते हुए बच्चे के पिता के पास पहुंचे। शाम के वक्त अंधेरे में दौड़ते हुए बच्चे का पिता जब मौके पर पहुंचे तो हालत देख घबराये और परेशान हो गए । पहले तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि बच्चा किधर है, क्योंकि कुत्ते लगातार बच्चे को नोच-नोचकर खा रहे थे। इस बीच उन्होंने बड़ी मुश्किल से कुत्तों के चंगुल से बच्चे को बचाया और अस्पताल ले गए। बच्चे का इलाज जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका