छत्तीसगढ़
Trending

मार्ग विभाजकों के मध्य लगे पौधो को कटिंग कर उनमें जल का छिड़काव किया गया 

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के क्षेत्र में विभिन्न मुख्य मार्गो में मार्ग विभाजकों के मध्य लगे पौधो की व्यवस्थित रूप से कटिंग करवाकर उन्हें सुन्दर स्वरूप देने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही गर्मी के मौसम में राहत देने मार्ग विभाजको के मध्य पौधो में टैंकरों के माध्यम से बैकवाॅस वाटर का सदूपयोग करते हुए जल का छिड़काव अभियान पूर्वक करवाया जा रहा है।

यह कार्य नगर निगम के पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं उपायुक्त डाॅ. अंजलि शर्मा के निर्देशानुसार समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से करवाया जा रहा है। मार्ग विभाजको के मध्य पौधो को व्यवस्थित कर उनमें बैकवाॅष वाटर का सदूपयोग कर जल छिड़काव के कार्य की सतत माॅनिटरिंग उपअभियंता आशुुतोष पाण्डेय द्वारा की जा रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper