छत्तीसगढ़
Trending

दंतेवाड़ा में आरक्षक मड़कामी ने किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के पुलिस लाइन कारली में पदस्थ एक आरक्षक महेश मड़कामी ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस के अनुसार पारिवारिक कारणों की वजह से उसने आत्महत्या किया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल महेश मड़कामी 18 फरवरी की रात में खाना खाकर सो गया था। आज 19 फरवरी की सुबह बिस्तर में अचेत अवस्था में मिला। जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घर पहुंचकर देखा ताे जवान मृत मिला।
एएसपी आरके बर्मन ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर डीएसपी गोविंद दीवान एवं थाने का बल, स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ मौके पर पहुंचे एवं जांच करने पर मृत्यु होना पाया गया, इसके अलावा मृतक के शव के पास जहर डब्बा भी मिला है, प्रथम दृष्टया में मामला पारिवारिक कारणों से आत्महत्या प्रतीत हो रहा है, मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper