छत्तीसगढ़
CG NEWS: ट्रेफिक नियमों की अनदेखी, एक माह में करीब पांच लाख का जुर्माना
CG NEWS: ट्रेफिक नियमों की अनदेखी, एक माह में करीब पांच लाख का जुर्माना
बालोद। जिले में 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान जहां गांवों/स्कूल/कॉलेजो में जाकर लगातार जागरूकता अभियान चालाया जा रहा है साथ ही लापरवाह वाहन चालकों पर लगातार अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लघंन करने पर सख्ती से कार्यवाही भी किया जा रहा है।
माह जनवरी 2024 में 898 प्रकरणों में कार्यवाही कर 465500 समन शुल्क वसूल किया गया है। माह जनवरी 2024 के दौरान ध्वनि प्रदुषण के विरूद्व कार्यवाही करने के लिए अभियान चलाया गया है जिसमें अभी तक 05 प्रकरण में कोलाहॉल अधिनियम के तहत कार्यवाही एव ंप्रेशर हार्न में 218 प्रकरणों में कर्यवाही किया गया है। इस माह 2024 में शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 15 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश करने पर 1,21,000 रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

