RADA
छत्तीसगढ़

आवासीय परिसरों और कॉलोनियों के करदाता करें टैक्स का भुगतान: उपायुक्त

रायपुर : आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा ने नगर पालिक निगम जोन 9 राजस्व विभाग के सहायक राजस्व निरीक्षक संतोष वर्मा की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत सृष्टि प्लाजा आवासीय परिसर अवन्ति विहार कॉलोनी क्षेत्र पहुंचकर सोसायटी के सचिव को आवासीय परिसर के रहवासी सभी सम्पति करदाताओं से समय पर नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग को सम्पतिकर सहित निगम के समस्त करों का पूर्ण भुगतान करने के लिए कहा गया है. शीघ्र भुगतान करके वित्त वर्ष के अंतिम माह में संभावित भीड़ की असुविधा से बचने की हिदायत दीगयी है .उपायुक्त राजस्व ने सभी करदाताओं से नगर निगम राजस्व विभाग को शत -प्रतिशत भुगतान करने की अपील की गयी है. नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा सभी आवासीय परिसरों एवं आवासीय कलॉनियों के शत – प्रतिशत सम्पतिकर सहित सभी निगम करों का भुगतान शीघ्र देने लक्ष्य निर्धारित कर अपील की गयी है. इस क्रम में आज सृष्टि प्लाजा अवन्ति विहार कॉलोनी परिसर पहुंचकर निगम उपायुक्त राजस्व ने परिसर के सभी सम्पतिकर दाता नागरिकों से अपना सम्पतिकर सहित सभी निगम करों का शीघ्र पूर्ण भुगतान करने की अपील की है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका