छत्तीसगढ़
Trending

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री साय ने ग्राम बगिया में सपरिवार किया मतदान

जशपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कांसाबेल विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बगिया में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया। मुख्यमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपना वोट डाला।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी जसमनी देवी, धर्मपत्नी कौशल्या साय, भाई विनोद साय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया। मतदान के उपरांत मुख्यमंत्री ने परिवार सहित सेल्फी जोन में जाकर इस पल को कैमरे में कैद किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper