छत्तीसगढ़
Trending

Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से , 3 मार्च को पेश होगा बजट 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र-24 फरवरी यानी आज से शुरू हो रहा है, जो 21 मार्च तक चलेगा। सोमवार को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। अभिभाषण के बाद सभी सदस्य निर्माणाधीन नए विधानसभा परिसर का निरीक्षण करने जाएंगे। विष्णुदेव साय सरकार इसी सत्र में अपना दूसरा बजट पेश करेगी। सत्र के दौरान 3 मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। बजट सत्र में 2 हजार से ज्यादा सवाल लगाए गए है।इस सत्र में 17 बैठकें होंगी।

25 फरवरी को साल 2024-25 के तीसरे अनुपूरक बजट की मांगों पर चर्चा होगी। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी होगी। इसके बाद हर शनिवार-रविवार को छुट्टी होगी। 13 मार्च से लेकर 16 मार्च तक छुट्टी और होली के त्योहार की वजह से विधानसभा की कार्रवाई नहीं होगी। 17 मार्च से दोबारा सदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 21 मार्च तक चलेगी। इस बजट सत्र में विधानसभा सदस्यों ने कुल 2367 सवाल लगाए हैं। इन सवालों में 1230 तारांकित और 1147 अतारांकित प्रश्न लगाए गए हैं। रमन सिंह ने बताया कि सभी विधानसभा के सदस्यों को आईआईएम में दो दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाएगा।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button