RADA
छत्तीसगढ़
Trending

भाजपा की दीपिका सुमित भदौरिया की कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम के गृह ग्राम में प्रचंड जीत

क्षेत्र की देवतुल्य जनता का बहुत बहुत बहुत आभार - सुमित सिंह भदौरिया

दंतेवाड़ा/नकुलनार। जनपद पंचायत कुआकोंडा क्षेत्र क्रमांक 02 से जनपद पंचायत सदस्य प्रत्याशी दीपिका सुमित भदौरिया ने अवधेश पुष्पा सिंह को 03 मतों से हराकर जीत दर्ज की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अवधेश पुष्पा सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम की पत्नी है इसलिए जिले के इस प्रतिष्ठित चुनावी क्षेत्र पर सभी की नजर थी । वहीं दीपिका भदौरिया भाजपा नेता सुमित भदौरिया की पत्नी है जिन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम के क्षेत्र से जीत दर्ज की है। दीपिका सुमित भदौरिया के जीत से भाजपा कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है जीत के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर सुमित भदौरिया एवं दीपिका भदौरिया को बधाई दी। दीपिका सुमित भदौरिया ने नकुलनार,मैलेवाडा,हदमामुंडा एवं हितावर क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मुलभुत सुविधाये और क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है,अंतिम व्यक्ति तक शाशन की योजनाओ का लाभ प्रशाशन के माध्यम से पहुंचे ये उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका