RADA
छत्तीसगढ़

CG NEWS: विधानसभा बजट सत्र: धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने हंगामा

CG NEWS: विधानसभा बजट सत्र: धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने हंगामा

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान धान खरीदी की समय बढ़ाने की मांग को लेकर विपक्ष ने सदन में हंगामा मंचाया. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बहुत किसान धान नहीं बेच पाए हैं. खरीदी की समय-सीमा बढ़े. इस पर खाद्य मंत्री के इंकार करते ही विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. कुछ देर बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने प्रश्नकाल में धान खरीदी के मसले पर सरकार को घेरने की कोशिश की. उन्होंने पूछा कि किसानों ने धान बेचा है उसका पंजीकृत रकबा कितना है? खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने माना कि धान खरीदी का रकबा पिछले साल से कम हुआ है, लेकिन धान बेचने वाले किसानों की संख्या बढ़ी है. उन्होंने बताया कि बेचे गए धान का रकबा 27.92 लाख हेक्टेयर है.

उमेश पटेल ने इस पर कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार है कि बेचे गए धान का रकबा घटा है. पिछले बार 29.06 लाख हेक्टेयर रकबा था. अनुपात में देखें तो कम धान खरीदी हुई है. इस पर खाद्य मंत्री ने कहा कि पिछले साल से धान खरीदी का रकबा कम है. लेकिन पिछले साल से एक लाख से ज्यादा किसानों ने धान बेचा है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका