
नगर निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे एवं 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 फरवरी को
मुख्यमंत्री साय, विधानसभा डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण सम्मिलित होंगे
रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 70 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिक निगम रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में दिनांक 27 फरवरी 2025 गुरूवार को दोपहर 3 बजे आयोजित किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कार्यकम अध्यक्ष के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरूण साव, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम, ओ.पी. चौधरी, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदलपुर विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरू खुशवंत साहेब और अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू उपस्थित रहेंगे ।

