RADA
छत्तीसगढ़

Rajdhani News: विकसित भारत संकल्प यात्रा: 540 लोग हुए लाभान्वित, महतारी वंदन योजना में 61 महिलाएं पंजीकृत

Rajdhani News: विकसित भारत संकल्प यात्रा: 540 लोग हुए लाभान्वित, महतारी वंदन योजना में 61 महिलाएं पंजीकृत

रायपुर. राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का दूसरा चरण प्रगति पर है. इस क्रम में आज दूसरे दिन केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को जानकारी देकर अधिकाधिक संख्या में लाभान्वित करने नगर निगम जोन क्रमांक 3 के लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 34 के तहत सिंचाई कॉलोनी मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण का तीसरा शिविर दिन की पहली पाली में लगाया गया. पात्र 61 महिलाओं का पंजीयन किया गया. महतारी वन्दन योजना के सम्बन्ध में जानकारी 582 महिलाओं ने प्राप्त की. स्वास्थ्य शिविर के स्टाल पर 988 नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की,392 नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया. विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में 1954 नागरिकों ने केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की.इसमें विभिन्न योजनाओं में पात्रता अनुसार 540 नागरिक पंजीकृत किये गये. लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 34 के शिविर में केन्द्र सरकार की लोकहितकारी पीएम स्वनिधि योजना से 10, पीएम विश्वकर्मा योजना से 10, पीएम आवास योजना से 4 नागरिक पात्रता अनुसार लाभान्वित हुए. 170 नागरिकों ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका