छत्तीसगढ़
Trending

अवैध शराब निर्माण और बिक्री रोकने करें कड़ी कार्रवाई, कोचियों पर रखें पैनी नज़र: कलेक्टर

राजस्व विभाग के काम-काज की विस्तृत समीक्षा

बिलासपुर । कलेक्टर  अवनीश शरण ने शनिवार की देर शाम राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने कड़ी कार्रवाई करें। कोचियों और दलालों पर पैनी नज़र रखने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने तहसीलदारों को पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग करने कहा। सड़क पर जन्मदिन मनाते हुए केक काटने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों के निराकरण की गति में अपेक्षित सुधार आया है। ये गति आगे भी बनी रहनी चाहिए।

बैठक में कलेक्टर अपर कलेक्टर को निर्देश दिए की जल्द ही राजस्व पखवाड़े का आयोजन कर राजस्व मामलों का निराकरण किया जाए। उन्होंने शहर और ग्रामीण दोनों इलाकों में अतिक्रमण हटाने कहा। किसान पंजीयन का काम प्राथमिकता से करते हुए अगले दस दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा अविवादित एवं विवादित किस्म के नामांतरण एवं बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, भू-भाटक, त्रुटि सुधार एवं अभिलेख दुरूस्ती, राजस्व न्यायालय की प्रगति रिपोर्ट, भू नक्शा, नजूल, स्वामित्व योजना की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में पक्षकारों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में एडीएम शिवकुमार बनर्जी, आरए कुरूवंशी, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper