RADA
खेल

चैंपियंस ट्रॉफी : ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया निर्णय, भारतीय टीम करेगी गेंदबाजी

दुबई। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मंगलवार को भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलियाई टीम से हो रहा है। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। भारतीय टीम गेंदबाजी करेगी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दो बदलाव किया है। मैथ्यू शॉर्ट की जगह कूपर कोनोली और स्पेंसर जॉनसन की जगह तनवीर सांघा को मौका मिला है। वहीं भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है।
सेमीफाइनल के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है-
भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।
ऑस्ट्रेलियाई टीम – कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, तनवीर सांघा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका