
रायपुर नगर निगम के लिए आज चुने जाएंगे सभापति, 5 बार के इस वरिष्ठ पार्षद के नाम पर लग सकती है मुहर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम मुख्यालय में निगम सभापति का आज चुनाव होगा। दोपहर 12:00 बजे से अपील समिति सदस्यों के लिए नामांकन भरा जाएगा। और 12: 45 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत होगा। अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन सूचना पटेल पर किया जाएगा। एक से 1:30 बजे तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकते हैं, और दोपहर 1:30 बजे से 3:00 तक मतदान होगा। मतदान के ठीक बाद मतगणना फिर नतीजे घोषित होंगे। रायपुर निगम को शुक्रवार के दिन नया सभापति मिल जायेगा। इस दौरान पांचवी बार जीतकर आए वरिष्ट पार्षद सूर्यकांत राठौर के नाम पर सभापति के लिए मुहर लग सकती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नगर निगम के सभापति और अपील समिति के सदस्यों का चुनाव आज शुक्रवार को होगा। इस बार नगर निगम में भाजपा के 60, कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय पार्षद जीते हैं, लेकिन 1 निर्दलीय पार्षद ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। ऐसे में अब भाजपा के 61 पार्षद नगर निगम में हैं। बहुमत के कारण चुनाव की प्रक्रिया की स्थिति नहीं होगी। भाजपा की ओर से सिर्फ एक नामांकन भरा जा रहा है जिसे जिला कलेक्टर ने बुलाया है। नगर निगम की प्रथम सम्मिलन बैठक महात्मा गांधी सदन रायपुर नगर पालिक निगम में हो सकता है, ऐसे में चुनाव की स्थिति नहीं होगी।
सभापति के लिए इन नामों को किया तय
सभापति के लिए पहला नाम सूर्यकांत राठौर का है। वे 5वीं बार पार्षद चुनकर सदन पहुंचे हैं। इसके साथ ही राठौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद होने के साथ ही सदन में अपनी बात तथ्यों के साथ दमदार अंदाज में रखने के लिए जाने जाते हैं। निगम के प्रावधानों की अच्छी जानकारी रखते हैं। इसलिए उनका नाम सबसे आगे है। निर्देशन पत्रों समीक्षा और सही पाये नाम निर्देशित अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन सूचना पटल में किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक सभापति के 3 नामों को पैनल भेजा गया था। इनमें सूर्यकांत राठौर के अलावा मनोज वर्मा और सरिता दुबे का नाम शामिल है। लेकिन सूर्यकांत राठौर का नाम करीब तय माना जा रहा है।

