RADA
लाइफ स्टाइल

च‍िया सीड्स के पानी में एक खास चीज म‍िलाकर जरूर प‍िएं

नई द‍िल्‍ली। आजकल हर काेई फ‍िट रहना चाहता है। इसके ल‍िए लोग एक्‍सरसाइज योगा करते हैं लेकि‍न भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में सभी लोगों के ल‍िए ये संभव नहीं हो पाता है। क्या आप जानते हैं कि एक साधारण सा मिश्रण आपकी सेहत पर जादू जैसा असर डाल सकता है? जी हां, चिया सीड्स और शहद, ये दो चीजें शायद आपके किचन में पहले से मौजूद हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इनका सही तरीके से सेवन करने से आपका वजन कम हो सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये वजन कम करने के साथ ही पाचन तंत्र काे भी मजबूत करने में मदद करता है। आपकी त्‍वचा में भी न‍िखार आता है। इसका प्रभाव बेहद गहरा होता है। चिया सीड्स में मौजूद फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे ज्‍यादा खाने से बचा जा सकता है। वहीं, शहद शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। यह मीठा खाने की क्रेविंग को भी कम कर सकता है। कुल म‍िलाकर चिया सीड्स और शहद को अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप सेहत में चमत्कारी बदलाव ला सकते हैं। आइए जानते ह‍ैं व‍िस्‍तार से-

Weight Loss में फायदेमंद

चिया सीड्स में हाई फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। ये हमारे पेट को भी लंबे समय तक भरा रखता है। इससे ओवरईटिंग से भी बचा जा सकता है। यही कारण है क‍ि ये तेजी से वजन घटाने में मददगार होता है।

शुगर लेवल करे कंट्रोल

ज‍ो ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं उन्‍हें चि‍या सीड्स के पानी में शहद म‍िलाकर जरूर पीना चाह‍िए। ये बेहद फायदेमंद हो सकता है। दरअसल च‍िया सीड्स कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करने के ल‍िए जाने जाते हैं। इससे ब्‍लड शुगर लेवल को मेंटेन क‍िया जा सक‍ता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

चिया सीड्स का पानी पीने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों की सफाई करता है। इससे पेट संबंधी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी और अपच से राहत मिलती है।

इम्युनिटी बनाए मजबूत

जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है उनके लिए चिया सीड्स और शहद का पानी पीना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। रोजाना सुबह ये ड्र‍िंक जरूर पीना चाह‍िए।

एनर्जी लेवल बढ़ाए

चिया सीड्स में मौजूद प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर को एनर्जी देते हैं। सुबह के समय चिया सीड्स का पानी पीने से दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है और थकान कम होती है।

चेहरे की रंगत भी न‍िखारे

च‍िया सीड्स और शहद त्‍वचा के ल‍िए भी बेहद फायदेमंद होता है। च‍िया सीड्स में एंटीऑक्‍सीडेंट्स होते हैं जो फ्री रेड‍िकल्‍स से लड़ने में सक्षम होते हैं। इसके अलावा त्‍वचा की रंगत सुधारने में भी मदद करते हैं। वहीं शहद में एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण पाए जाते हैं तो स्‍क‍िन को हाइड्रेट रखते हैं।

कैसे बनाएं चिया सीड्स और शहद का पानी?

चिया सीड्स का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच चिया सीड्स डालें और इसे 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद जब पानी तैयार हो जाए तो उसमें एक चम्‍मच शहद म‍िलाकर पी लें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका