अपराध
Trending

जेल से फरार आरोपी बना पुलिसकर्मी, ग्रामीणों ने पकड़कर सिखाया सबक

बस्तर। बस्तर जिले के बकावंड थाना क्षेत्र में एक जेल से फरार आरोपी ने पुलिस की वर्दी पहनकर दो बाइक चुराने का मामला सामने आया है। आरोपी राजू नाग 26 वर्ष को ग्रामीणों ने पकड़कर खूब पीटा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुछ महीने पहले दंतेवाड़ा जेल से फरार हुआ था और अब फर्जी पुलिस बनकर चोरी कर रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक  आरोपी राजू नाग कोड़ेनार थाना क्षेत्र के आरापुर धाकड़पारा का रहने वाला है। वह किसी मामले में दंतेवाड़ा जेल में बंद था, लेकिन कुछ महीने पहले वहां से फरार हो गया। 2 दिन पहले उसने बकावंड इलाके में पुलिस की वर्दी पहनकर दशापाल मुड़ापारा के रहने वाले श्रीपति बघेल से उसकी बाइक ले ली और फरार हो गया। इसके अलावा, उसने तुंगापाल के रहने वाले लखीधर की बाइक भी चुराई, जो खेत में काम कर रहा था। दोनों घटनाओं के बाद ग्रामीण अलर्ट हो गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे खूब पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की दोनों बाइक बरामद की और उसे जेल भेज दिया है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका