RADA
उत्तराखण्ड

युवती ने गंगनहर में लगायी छलांग, सीपीयू जवानों ने बचाया

हरिद्वार। गंगनहर में एक युवती ने आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी। मौके पर गश्त कर रहे सीपीयू कर्मियों ने नहर में कूदकर युवती की जान बचाई और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह सोलानी पुल के समीप एक युवती अचानक से नहर में कूद गई। लोगों ने शोर मचाया तो शुरू किया तो कांवड़ पटरी पर गश्त कर रहे सीपीयू उप निरीक्षक मनोज शर्मा और कांस्टेबल कृपाराम चौहान ने बिना देर किए गंगनहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद सीपीयू कर्मियों ने युवती को नगर निगम पुल घाट पर बाहर निकाल लिया। युवती बेसुध हालत में थी उसके पेट से पानी निकाला गया और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। युवती एमए की छात्रा बतायी गयी है। मौके पर मौजूद लोगों ने सीपीयू कर्मियों की सराहना की। युवती की पहचान कर उसके परिजनों को भी सूचना दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका