छत्तीसगढ़
Trending

CG Raipur News : रायपुर के पुराने नगर निगम कैंपस में लगी भीषण आग, काेई हताहत नहीं

रायपुर।  रायपुर में जयस्तंभ चौक स्थित पुराने नगर निगम कैंपस में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग कबाड़ और कचरे में लगी थी, जिससे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना में किसी प्रकार की कोई  हताहत नहीं हुआ है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button