RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र : केलो पर‍ियोजना में गड़बड़ी को लेकर सदन में हंगामा, व‍िपक्ष ने क‍िया बर्ह‍िगमन

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज बुधवार काे प्रश्नकाल के दौरान केलाे परियाेजना का मुद्दा उठा। व‍िपक्ष ने केलो पर‍ियोजना में भू-अर्जन में अफरा-तफरी का आरोप‍ लगाया और सदन की सम‍ित‍ि से जांच कराने की मांग की। मंत्री के जवाब से असंतुष्‍ट व‍िपक्ष ने सदन से बर्ह‍िगमन कर द‍िया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने प्रश्नकाल के दौरान केलो पर‍ियोजा में भू-अर्जन का मुद्दा उठाते हुए सवाल पूछा क‍ि, भू-अर्जन के क‍ितने मामले लंब‍ित हैं, लंब‍ित होने का कारण क्‍या है व क‍ितना व‍िलंब हुआ है? पर‍ियोजना से उद्योगों व क‍िसानाें को पानी म‍िल रहा है या कब तक म‍िलेगा? पर‍ियोजना का कार्य कब तक पूर्ण होगा?

मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि, परियोजना 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। पर‍ि‍योजना में 23 प्रकरण लंबित होने के अलग-अलग कारण हैं। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परि‍योजना में जमीनों की अफरा-तफरी का आरोप लगाते हुए सदन की समिति से मामले की जांच कराने की बात कही।

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, विभागीय रूप से जांच कराई जाएगी। इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि, सदन की समिति से जांच होनी चाहिए। इस पर विपक्ष ने हंगामा मचाते हुए नारेबाजी की। इसके साथ मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका