RADA
छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग ने पंडरी में वनश्री इंटरप्राइजेस का आकस्मिक निरीक्षण लगभग 200 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जप्त किया

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही के नेतृत्व में जोन 3 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल क्षेत्रीय कार्यालय के वैज्ञानिक मानिक चंदेल, उप अभियंता एस. के. चौधरी, निगम जोन 3 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन ताण्डी सहित जोन के अन्य सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में पुलिस प्रशासन बल के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के पंडरी बाजार क्षेत्र में समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन की आकस्मिक जाँच और स्थल निरीक्षण किया. आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पंडरी बाजार क्षेत्र में वनश्री इंटरप्राइजेस दुकान से लगभग 200 किलोग्राम ( लगभग एक टाटा 407 वाहन को भरकर ) प्रतिबंधित पॉलीथिन को जप्त कर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जोन 3 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी  पूरन ताण्डी ने सम्बंधित दुकान संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी है. अभियान आगे भी सतत जारी रहेगा.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका