RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG Head Teacher Suspended : परीक्षा ड्यूटी से गायब प्रधान पाठक सस्पेंड  

बेमेतरा । बेमेतरा जिले के प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि 5वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रधान पाठक अनुपस्थित हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक शाला परपोड़ी के प्रधान पाठक त्रिलोचन दिवाकर को परीक्षा में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेरला निर्धारित किया गया है। इस दौरान वे नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता के पात्र होंगे।जानकारी के मुताबिक दिवाकर को शासकीय प्राथमिक शाला बगडुमार में आयोजित कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

सोमवार को गणित विषय की परीक्षा के दिन वे बिना किसी पूर्व सूचना के परीक्षा केंद्र से अनुपस्थित रहे। संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक परपोड़ी द्वारा कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद पाया गया। केंद्राधीक्षक को निलंबित करने के बाद परीक्षा संचालन के लिए संकुल प्राचार्य अजय सिंह ठाकुर को अस्थायी केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया। निलंबन आदेश में कहा गया है कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य से बिना सूचना अनुपस्थित रहना उनके पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1), (2), (3) का उल्लंघन करता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका