RADA
मनोरंजन

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को बिंदी लगाना पड़ा भारी

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई पाकिस्तानी सेलेब्स ने अपनी सफलता का झंडा लहराया है। फवाद खान हों, मावरा होकेन और या फिर माहिरा खान, इन सेलिब्रिटीज ने बॉलीवुड में काम किया और भारतीय ऑडियंस को अपना दीवाना बनाया। आज भले ही पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज की एंट्री बॉलीवुड में बैन हो, लेकिन फिर भी पाकिस्तानी सितारों की भारत में फैन-फॉलोइंग तगड़ी है। भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पाकिस्तानी सितारों में एक हानिया आमिर भी हैं।
इश्किया, मुझे प्यार हुआ था, मेरे हमसफर और कभी मैं कभी तुम जैसे फेमस पाकिस्तानी ड्रामा में लीड रोल निभा चुकीं हानिया आमिर की भारत में एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग है और इस बात की खुशी खुद एक्ट्रेस भी जाहिर कर चुकी हैं। वह भी बॉलीवुड की बहुत बड़ी फैन हैं। कभी वह शाह रुख खान के गाने पर रील्स बनाती दिखती हैं तो कभी दीपिका पादुकोण का ओम शांति ओम लुक रीक्रिएट करती हुई नजर आती हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हानिया ने फ्लॉन्ट बिंदी

हाल ही में, हानिया आमिर ने अपने भारतीय फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं और एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस तरह-तरह के फनी पोज दे रही हैं और अपने दोस्तों के साथ फोटोज क्लिक करा रही हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस को अपने माथे की बिंदी को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। उन्होंने लाल रंग की हुडी, ब्लैक जैकेट और ब्लू डेनिम जींस पहनकर माथे पर बिंदी लगाई थी।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हानिया आमिर ने कैप्शन में लिखा था, “किसी समझदार व्यक्ति ने एक बार सच कह दिया था- कोई बुरा न सुनें, कोई बुरा न देखें, इसलिए मैं भी कोई बुरा नहीं बोलूंगी। साथ ही होली मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं।”

ट्रोल हो रहीं हानिया आमिर

हानिया आमिर का यूं बिंदी लगाना और होली की शुभकामनाएं देना, कुछ यूजर्स को रास नहीं आया और वे सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल करने लगे। एक ने नाराज होकर पूछा, “रमजान में यह सब हानिया?” एक यूजर ने लिखा, “ये बिंदी लगानी जरूरी थी।” एक और ने कहा, “शैतान कैद हो गया, अपनी बाजी छोड़ गया।”

एक ने कहा, “मैच्योरिटी का एहसास हो रहा है। वह भारतीय ऑडियंस से ज्यादा लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा कर रही हैं।” एक यूजर ने लिखा, “कभी जुम्मा मुबारक कहा है? होली तो बहुत याद है।” एक ने कहा कि वह इंडियन ऑडियंस मांग रही हैं। इसी तरह कुछ लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं, जबकि कई फैंस ने उनका बचाव किया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका