छत्तीसगढ़

विधान सभा में विधायकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ

18 से 20 मार्च, 2025 तक चलेगा ’’स्वास्थ्य परीक्षण शिविर’’

रायपुर । विधान सभा परिसर स्थित ऐलोपैथिक चिकित्सालय में आज विधान सभा के सदस्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय ’’स्वास्थ्य परीक्षण शिविर’’ का शुभारंभ  विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,  नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत,  संसदीय कार्य मंत्री  केदार कश्यप एवं  लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा मंत्री,  श्याम बिहारी जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर मंत्रिमंडल के  सदस्य, विधायकगण, विधान सभा सचिव  दिनेश शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव  अमित कटारिया भी उपस्थित थे। यह शिविर दिनांक 18 से 20 मार्च, 2025 तक रहेगा। इस शिविर में पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के विभिन्न विशेषज्ञ एवं चिकित्सक पूर्वान्हः 11.00 बजे से अपरान्ह् 5.00 बजे के मध्य मान. विधायकों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।

’स्वास्थ्य परीक्षण शिविर’’ के शुभारंभ अवसर पर  विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,  नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत,  संसदीय कार्य मंत्री  केदार कश्यप,  लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा मंत्री,  श्याम बिहारी जायसवाल का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिवर्ष विधान सभा परिसर में बजट सत्र के दौरान समस्त मान. सदस्यों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर का आयोजन किया जाता है । इस शिविर में ई.सी.जी., एक्सरे, सोनोग्राफी एवं पैथोलॉजी टेस्ट के साथ दन्त, ऑख, नाक, गला, संबंधी विभिन्न विशेषज्ञ/ चिकित्सक उपस्थित रहकर मान. विधायकों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper