RADA
छत्तीसगढ़
Trending

नगर निगम की कार्रवाई: स्टेशन रोड और खालसा स्कूल मार्ग को किया कब्जामुक्त, 22 ठेले हटाए

 रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर सभी जोनों की नगर निवेश विभाग टीमों द्वारा मिलकर नगर निवेशक आभाष मिश्रा और जोन कमिश्नरों के नेतृत्व में सभी जोनों में सड़क मार्गो के यातायात को जनहित में जन सुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित बनाने अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में आज नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे के निर्देश पर जोन 2 नगर निवेश विभाग और नगर निवेश मुख्यालय उड़न दस्ता की टीम द्वारा यातायात पुलिस बल के सहयोग से रेल्वे स्टेशन मार्ग, फाफाडीह चौक, खालसा स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर अभियान चलाकर लगभग 22 अवैध ठेलों, गुमटियों को हटाकर यातायात को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही की गयी. अभियान के तहत लगभग 10 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया. सभी जोनों के विभिन्न क्षेत्रों में जोन कमिश्नरों के नेतृत्व में नगर निवेश विभाग की टीमों द्वारा यातायात पुलिस बल के सहयोग से अभियान चलाया गया और सड़क यातायात अवैध ठेलों, गुमटियों को हटाकर नागरिकों के लिए सुगम बनाने की कार्यवाही की गयी. अनेक मार्गो में सीएनडी वेस्ट पर कार्यवाही की गयी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका