RADA
उत्तराखण्ड

चंडी पुल से नीचे गिरी कार, तीन घायल

हरिद्वार। मंगलवार की दोपहर नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही एक कार चंडी चौकी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक एक कार संख्या यूके 07 ए जेड 6700 नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी। जैसे ही कार चंडी चौकी के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार तीन लोग गोविंद सिंह चुफाल उम्र 55 वर्ष पुत्र कुंदन सिंह निवासी डीडीहाट पिथौरागढ़, ललिता चुफाल उम्र 50 वर्ष पत्नी गोविंद सिंह निवासी उपरोक्त व निखिल चुफाल उम्र 24 वर्ष पुत्र गोविंद सिंह के गंभीर चोट आईं। सूचना पर मौके पर पहुंची चंडीघाट चौकी पुलिस ने तीनों घायलों को कार से बाहर निकालकर तुरंत 108 की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका